
कानपुर।।
कानपुर कमिश्नरेट के बर्रा /गोविंद नगर थाना क्षेत्र अराजकतत्वों का उत्तपात आठ आरोपी गिरफ्तार वंही गोविंदनगर के रतनलाल नगर स्थित रेस्ट्रोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्काबार में दबंगई/मारपीट के सड़क पर अवैध तमंचा लहराने की घटना को अंजाम पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार..!
कानपुर कमिश्नरेट साउथ जोन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वामा गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों पर सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाने का भी आरोप है।
पुलिस के अनुसार बीते 3 अप्रैल को थाना क्षेत्र में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ गाली-गलौज की और लोहे की रॉड व डंडों से जानलेवा हमला किया। हमले में युवक मौके पर गिर पड़ा। इस मामले में थाना में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वांछित आरोपीयो की तलाश के चलते गुप्त सूत्रो की सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा!
बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनता नगर चौकी प्रभारी प्रमोद बैसला ने सहयोगी पुलिस टीम की मदद से चारों आरोपियों—ऋषि मिश्रा (22), प्रखर दत्ता (23), सुधांशु सविता उर्फ भोला (21) और प्रखर वर्मा उर्फ सुनील वर्मा (20) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी प्रखर दत्ता के बर्रा आवास से किया गिरफ्तार!
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों में से कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पूर्व में मारपीट, धमकी व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
वहीं, इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। शातिर आपराधिक प्रवृत्ति के अराजकतत्वों को गिरफ्तार करने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी रवीन्द्र श्रीवास्तव समेत उपनिरीक्षक प्रमोद बैसला,रूप किशोर, हरिराम सिंह, अरविंद कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।


