
थाना कर्नलगंज
कानपुर।।
एक अप्रैल को लूट
तीन अप्रैल को मुठभेड़
दो लुटेरों के पैर में लगी गोली। तीसरे को पुलिस ने दौड़ा के पकड़ा.
मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र का.
एक अप्रैल को ग्वालटोली निवासी रामू केसरवानी के साथ हुई थी लूट की वारदात.
रामू केसरवानी रोज़ की तरह बेकनगंज स्थित अपनी सर्राफा की दुकान बंद कर के घर लौट रहे थे.
लाल इमली चौराहे पर स्कूटी सवार तीन शातिर लुटेरों ने तमंचे के बल पर रामू केसरवानी से लूटपाट की.
सूचना पाकर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन व डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में कर्नलगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान की.
फिर उन्हें घेर कर पकड़ने की कोशिश की। तभी लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया.
जवाबी फायरिंग में दो लुटेरों के पैर में गोली लगी। तीसरे को पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया.
कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया, पकड़े गए अभियुक्त सारिक हुसैन, कामरान व शाहिद अफरीदी हैं.
घायल अभियुक्त सारिक हुसैन व कामरान को अस्पताल भेजा गया.
अभियुक्तों के पास से अवैध देसी तमंचा,कारतूस व लूट की रकम बरामद.
तीनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जाएगा न्यायालय.


