गोरखपुर : भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में दर्शकों के बीच लौट आए हैं। इस बार पवन सिंह ने अपनी आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस से पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बहुप्रतीक्षित गाना ‘टचबडी’ लेकर आये हैं, जिसे आज गोरखपुर की धरती पर रिलीज किया गया। पवन का यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स धूम मचाने लगी है। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका जॉनिता गाँधी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है, जिसने इस ट्रैक को और भी अधिक आकर्षक बना दिया है। गाने को हिंदी और तेलुगु—दोनों भाषाओं में शूट और रिकॉर्ड किया गया है, जिससे इसकी पहुंच देशभर के दर्शकों तक और मजबूत हो गई है।
‘टचबडी’ को लेकर पवन सिंह का उत्साह भी साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने संगीत के साथ नए-नए प्रयोग करना हमेशा पसंद है और जब फिल्म के लीड स्टार अदिवी सेष ने उन्हें इस गाने का आइडिया बताया ।


