
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। गौरांग राठी ने आईसीडीएस विभाग की समीक्षा कर सुधार के कड़े निर्देश दिए।
सैम-मैम बच्चों के चिन्हांकन को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।
गौशालाओं से सैम बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पोषाहार वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर।
गर्भवती व धात्री महिलाओं को समय से पूरक पोषाहार देने के निर्देश।
बीएचएनडी सत्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को कहा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन व इन्फैंटोमीटर अनिवार्य करने के निर्देश।
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी पैरामीटर पर गुणवत्ता सुधार के निर्देश।
पोषण वाटिका व बाल पेंटिंग की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में सीडीओ समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


