
उन्नाव। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने राजधानी मार्ग सहित भीड़भाड़ वाले प्रमुख इलाकों में सघन पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने कोतवाली प्रभारी गंगा घाट अजय सिंह के नेतृत्व में बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा दुकानदारों और राहगीरों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया और अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गंगाघाट पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।



