![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2022/09/images-41.jpeg)
एनिमल वेलफेयर बोर्ड, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश पशु पालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय “पशु कल्याण जागरूकता एवं गौवंश संरक्षण” प्रशिक्षण कार्यक्रम, दिनांक 11 सितम्बर 2022(रविवार) को, गोयल आर्युवेदिक मेडिकल कालेज एवमं हॉस्पिटल, फैजाबाद रोड, लखनऊ पर आयोजित किया गया जोकि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चला । जिसमे प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये आने वाले प्रशिक्षुओं में बिहार ,
हरियाणा, पंजाब, झारखंड, छत्तीस गढ़ , तथा उत्तर प्रदेश से कुल 96 पशुप्रेमीयो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियो द्वारा दीप प्रजलन कर शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ पी के सिंह , भारतीय जीवजन्तु कल्याण बोर्ड (ए डब्ल्यू बी आई ) भारत सरकार के मानवीय शिक्षा अधिकारी भरत कुमार, ए डब्ल्यू बी आई बोर्ड के सदस्य डॉ श्रीकृष्ण मित्तल, सह सदस्य व राज्य प्रभारी डॉ. जयप्रकाश सक्सेना , डॉ मनीष सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सक, उपनिदेशक डॉ अनिल यादव पशु कल्याण निदेशालय लखनऊ, एम. आर. एस. पी. सेवा समिति से संयोजक पी के पात्रा, रमाकांत उपध्याय (संयोजक आर.एस.एस. उ ०प्र ०) , तथा डॉ आलोक मिश्रा गोयल आयुर्वेद संस्थान जो की मुख्य प्रवक्ता थे जिन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उक्त विशषज्ञों द्वारा पशुअधिनियम, गौ संरक्षण, जीव कल्याण, सुरक्षा, उपचार व रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया ।
इस कार्यक्रम में लखनऊ की प्रतिष्ठित एनजीओ
एम.आर.एस.पी सेवा समिति तथा गोयल संस्थान द्वारा भी उल्लेखनीय प्रतिभाग किया गया। यह आयोजन कविता दास अध्यक्ष, एम.आर.एस.पी सेवा समिति तथा लखनऊ गोयल संस्थान से डॉ आलोक मिश्रा के प्रयासों के माध्यम से किया गया। उपस्थित सभी प्रशिक्षितो को प्रमाण पत्र देकर समापन किया गया।
![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220912-WA0158.jpg)
![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220912-WA0164.jpg)
![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220912-WA0168.jpg)
![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220912-WA0166.jpg)
![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2022/09/images-41.jpeg)
![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2022/09/download.png)