-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता





लखनऊ, 4 जनवरी।
आज सेक्टर आई, आशियाना में हिंदू राष्ट्र सेवादल की ओर से एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकजुटता, पारिवारिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक संस्थाओं की महत्ता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की सह-संयोजक श्रीमती शिल्पी वर्मा ने हिंदू समाज के टूटते कुटुंब पर चिंता जताते हुए विशेष जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक बंधन मजबूत होने से ही समाज की नींव दृढ़ रहती है। सह-संयोजक इंद्र कुमार ने उपस्थित हिंदुओं को उनकी अंतर्निहित शक्तियों की याद दिलाई और एकता का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में चले इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग प्रचारक अनिल थे। अनिल ने महिलाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज की मां जीजाबाई से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जीजाबाई ने कैसे अपने पुत्र को राष्ट्रसेवा के लिए तैयार किया। अनिल ने बताया कि आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज में संस्था का भाव विकसित होना चाहिए। मंदिर, जल और श्मशान सभी के लिए समान रूप से सुलभ होने चाहिए, ताकि सामाजिक समरसता बनी रहे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, शिखर द्विवेदी, आशीष साहू, अखिलेश दीक्षित, मनीष सिंह, लक्ष्मी सिंह, रीना तिवारी, सीता कुशवाहा, मीना सिंह, किरन श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह , सत्येंद्र कुमार शुक्ला, सदानंद तिवारी, लल्लन प्रसाद यादव, राम अवध वर्मा, सहित स्थानीय तमाम नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की।
हिंदू जन जागरण एवं उसके गौरवपूर्ण इतिहास और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक स्टॉल का संचालन मनोज और आशीष कर रहे थे।
सम्मेलन में हिंदू समाज को सशक्त बनाने और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। यह आयोजन हिंदू एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


