-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता





लखनऊ, 3 जनवरी ।
नव वर्ष के अवसर पर बालाजी टेंट हाउस में एडवोकेट बोधलाल शुक्ला की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। नैमिषारण्य में गुरुद्वारा के सामने बालाजी कथा स्थल पर प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। स्थानीय तमाम निवासियों ने सक्रिय सहभागिता की तथा नव वर्ष के आगमन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में धार्मिक आयोजन के माध्यम से सामुदायिक एकता, जनकल्याण और आध्यात्मिक उन्नति पर जोर दिया गया। एडवोकेट बोधलाल शुक्ला ने सभी को कथा में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। यह आयोजन स्थानीय परंपरा को मजबूत करेगा तथा जन समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। आयोजन की तिथि एवं विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से एडवोकेट कृष्ण प्रताप शुक्ला, संतोष तिवारी, राकेश बाजपेई, ए के शुक्ला, राकेश कुमार शास्त्री, चेतना डेंटल के डॉक्टर संजीव अवस्थी, नैनीताल बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंधक संतोष बरनवाल , प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सुधीर दुबे, राजीव दुबे सहित अन्य कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ सम्पन्न हुई।


