
फ़तेहपुर।।जिले में साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा सेवानिवृत्त कर्मी के बैंक खाते से आनलाईन वित्तीय धोखाधडी में संलिप्त गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साइबर अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध फतेहपुर के निकट पर्यवेक्षण में सेवानिवृत्त कर्मी के अलग अलग बैंक खाते 05 लाख 05 हजार रूपये की वित्तीय धोखाधडी की घटित घटना में साइबर क्राइम पुलिस थाना पर पंजीकृत अभियोग अ0सं0 12/2025 धारा 66डी आई०टी०ऐक्ट का साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा खुलासा करते हुए संलिप्त गिरोह के आरोपी पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जनपद के बनहट निवासी जतिन मुर्मू के 30 वर्षीय पुत्र पौलुस मुर्मू को अपराध धारा 318 (2)/319 (2)/338/3(5) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी ऐक्ट में दिनांक 24/12/2025 को गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना के विधिक कार्यवाई में न्यायालय रवाना किया गया।



