
दिल्ली।।उम्रकैद की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत मिली है।दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी उम्रक़ैद की सजा निलंबित कर दी है।कोर्ट ने 15 लाख के बॉन्ड पर सेंगर को जमानत दे दी. कोर्ट ने उन्हें कहा है कि वह पीड़ित के 5 किलोमीटर के दायरे में नहीं जा सकेंगे ।

पूर्व विधायक की सजा निलंबित होने के बाद रेप पीड़िता का परिवार धरने पर बैठ गया।रेप पीड़िता, उनकी मां और महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भायना प्रदर्शन कर रहे थे।उनका यह प्रदर्शन दिल्ली के इंडिया गेट पर हो रहा था।
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है जिसमें दिख रहा है कि दिल्ली पुलिस ने इन प्रदर्शकारियों को जबरन हटा दिया, जिसका कई लोगों ने विरोध किया है.


