
उन्नाव।।जिलाधिकारी के निर्देश पर जीरो पाॅवर्टी अभियान को तेज करते हुए जिले के तीन विकास खण्ड—सुमेरपुर, हिलौली और गंजमुरादाबाद में 17 नवम्बर को विशेष कैंप आयोजित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर अभियान से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं—पात्रता चिन्हीकरण, सत्यापन व लाभ वितरण—पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।निर्माण श्रमिक बोर्ड (BOC) के पात्र श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण की कार्रवाई तेज की गई। श्रमिकों को बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया गया।तीनों ब्लॉकों के बीडीओ, श्रम विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। इन विशेष कैंपों से जिले में जीरो पाॅवर्टी अभियान को गति मिली है और प्रशासन तय समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने की दिशा में सक्रिय है।

