
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज चौकी अंतर्गत नवाबगंज–लखनापुर मार्ग पर मंगलवार शाम लगभग 4 बजे ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।
दो कार चालकों और एक डंफर ट्रक चालक के बीच हुए इस झगड़े ने *करीब आधे घंटे तक सड़क पर अफरातफरी और जाम की स्थिति पैदा कर दी।
ओवरटेक से शुरू हुआ विवाद, सड़क बनी रणक्षेत्र
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन संख्या UP35AP9660 और कारों में सवार युवक डंफर ट्रक (को ओवरटेक करना चाह रहे थे।
ट्रक चालक के न रुकने पर लखनऊ नंबर की कार ने ट्रक के आगे गाड़ी रोक दी।
इस दौरान दोनों कार चालकों ने ट्रक चालक से गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी।
कुछ देर में सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
आधे घंटे तक हंगामा, राहगीरों ने कराया समझौता
करीब 30 मिनट तक चले हंगामे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर ट्रक चालक को कार चालकों के चंगुल से छुड़ाया।
इसके बाद जाकर सड़क पर जाम खुल सका और यातायात सामान्य हुआ।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया
कार सवार युवकों ने पहले ट्रक रुकवाया, फिर आगे गाड़ी लगाकर रास्ता बंद कर दिया।
जब ट्रक चालक ने विरोध किया तो बात मारपीट तक पहुंच गई।”
पुलिस को नहीं दी गई तत्काल सूचना
घटना के दौरान मौके पर पुलिस नहीं पहुंची , जिससे राहगीरों को खुद ही बीच-बचाव करना पड़ा।
ग्रामीणों ने इस तरह की घटनाओं पर सड़क सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
सवाल यही
क्या सड़क अब सफ़र के लिए नहीं, हिसाब चुकाने का मैदान बन गई है?
ओवरटेक की जिद में जहां जाम लगता है, वहीं कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं।


