जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एस.ओ.जी, सर्विलांस व थाना गंगाघाट पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा 25,000/- हजार रुपये के इनामिया शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया गया तथा लुटेरे के कब्जे से लूट के 3,20,000 रूपये नगद, एक पाजेव सफेद धातु, एक कमर पेटी सफेद धातु, दो टुकड़े पायल के सफेद धातु, एक मंगल सूत्र पीली धातु बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 09.09.2025 को मुकदमा वादी राकेश शुक्ला पुत्र स्व० छुन्नू लाल शुक्ला निवासी ब्रम्हनगर बम-2 चौराहा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव द्वारा थाना गंगाघाट पुलिस को तहरीर दी कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के घर मे घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की घटना की गई है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 549/2025 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में दिनांक 10.09.2025 को अभियुक्तगण 1. रामू पुत्र गुरूप्रसाद निवासी रसूलपुर थाना बछरांवा रायबरेली उम्र करीब 40 वर्ष 2. राजू पुत्र हफीज निवासी थुलेण्डी थाना बछरांवा रायबरेली उम्र करीब 41 वर्ष तथा दिनांक 12.09.2025 को अभियुक्तगण 03. संतबहादुर उर्फ पंडा पुत्र विजय बहादुर उम्र करीब 45 वर्ष निवाली थाना डलमऊ जनपद रायबरेली 04. बीरेंद्र उर्फ नन्कू यादव पुत्र श्रीराम यादव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी 16/397 जेल रोड मैथा जनपद रायबरेली को पूर्व में ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अभियुक्तगणों के कब्जे से लूटे के 08 लाख 5 हजार रूपये, एक लाइसेंसी रिवाल्वर, 03 अदद अवैध तमंचा मय 05 जिंदा व 04 खोखा कारतूस व 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मुकदमा उपुरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त दीपक पुत्र शहदेव निवासी रसुलपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र करीब 30 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा 25,000/- रूपये के पुरस्कार की घोषणा की गयी थी। आज दिनांक 16.09.2025 को एस.ओ.जी, सर्विलांस व थाना गंगाघाट पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा त्रिभुवनखेड़ा तिराहे के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित व 25,000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त दीपक पुत्र शहदेव निवासी रसुलपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र करीब 30 वर्ष को कब्जे से लूट के 3,20,000 रूपये नगद, एक पाजेव सफेद धातु, एक कमर पेटी सफेद धातु, दो टुकड़े पायल के सफेद धातु, एक मंगल सूत्र पीली धातु बरामद कर गिरफ्तार किया गया।



