जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।परिवार परामर्श केन्द्र पुरखा व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 28 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी
दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त पुलिस पब्लिक परिवार परामर्श केन्द्र पुरवा से 05, महिला थाना से 05, थाना औरास से 04, थाना पुरवा, थाना अचलगंज से 03-03, थाना गंगाघाट, थाना बांगरमऊ से 02-02, थाना बिहार, थाना कोतवाली सदर, थाना आसीवन, थाना सोहरामऊ से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में शिल्पी श्रीवास्तव पत्नी डा० आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में डॉ० अवसार अली, डॉ० सगीर अहमद एवं पुलिस टीम में हेल्पडेस्क प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रेखा सिंह, म०का० सुमन यादव, म०का० पारूल रूबी, म0का0 प्राची चौहान, म0का0 नीतू, म०का० पूजा यादव, म0का0 अर्चना, म0का0 पूजा चौधरी, म0का0 पूनम, म०का० पूजा पाल, म० हे0का0 सीता यादव का विशेष योगदान रहा।


