जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 17 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी
दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन वामा सारथी की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 07 व परिवार परामर्श केन्द्र से 05, थाना सोहरामऊ से 02, थाना कोतवाली सदर, थाना आसीवन, थाना दही से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में शिल्पी श्रीवास्तव पत्नी डा० आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में संजय चौरसिया, डॉ० एस के पाण्डेय, डॉ० शशी रंजना अग्निहोत्री, डॉ० अवसार अली, डॉ० सगीर अहमद, अवरार हुसैन, रामस्नेही यादव, प्रभा यादव, सविहा उमर एवं सहयोगी अंकित सिंह, स्वास्तिक मिश्रा, शिवेन्द्र चौहान व पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, महिला थाना प्र०नि० रेखा सिंह, म०उ०नि० मिथलेश वर्मा, म०का० साधना, म0का0 सेविका, म०का० अंशू रानी, म०का० प्रीती राठौर, म०का० चंचल, म0का0 अर्चना, म०का० पूजा, म०का० शकुतंला, म०का० शिखा, म०का० दुर्गेश, म०हे० का० सीता यादव, म०का० मीनू, म०का० पूनम शाक्य का विशेष योगदान रहा।


