दिल्ली।।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तमिलनाडु के राज्यपाल से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर 14 सवाल सुप्रीम कोर्ट को Article 143 के तहत भेजे हैं।
इनमें सबसे अहम सवाल यह है कि क्या सर्वोच्च न्यायालय राष्ट्रपति के लिए समय-सीमा तय कर सकता है?
यह मामला संविधान की व्याख्या और कार्यपालिका-न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र से जुड़ा बेहद अहम संवैधानिक मुद्दा बन गया है।
सुप्रीम कोर्ट अब इन सवालों पर विचार करेगा और अपनी राय देगा, जो आगे के लिए मिसाल बन सकती है