
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की 119 जयंती पर तीन दिवसीय मेले का हुआ आयोजन, आयोजन पर जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद। बच्चों ने देशभक्ति गीतों से बांधा समा।
बता दें जनपद के बदरका गांव में सोमवार को अमर शहीद चंद्र शेखर आज़ाद की 119 वीं जयंती का हुआ आयोजन।डीएम गौरंग राठी , पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। डीएम गौरंग राठी ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने उन्नाव का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। युवाओं को आजाद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा बदरका में शहीद आजाद के जीवन से संबंधित एक संग्रहालय बनाया जाएगा। जिससे सभी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके।डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। साथ ही साथ
एसपी दीपक भूकर ने भी आजाद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भारत माता के पैरों में पड़ी गुलामी की जंजीरों को काटने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदे आजम चन्द्रशेखर आजाद की पावन जन्म स्थली आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हू। आजाद जी के जीवन चरित्र से मेरा आत्मिक लगाव हे। कुछ दिन पूर्व प्रयागराज के म्यूजियम में आजाद जी का पिस्टल व कर्नल गंज थाने उनके नाम दर्ज एफआईआर की प्रतिलिप देखी। आज फिर उनकी जन्म भूमि पर आकर आजाद जी की कुर्बानी याद आ गई।

मेला स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। बाल विकास परियोजना,पशुपालन,सामाजिक वानिकी विभाग, श्रम विभाग, कृषि रक्षा इकाई, उद्यान एवं खाद्य प्रशंस करण, पंचायत राजविभाग,, जीवन बीमा निगम ,बेसिक शिक्षा परिषद,सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पेयजल एवं स्वक्षता निगम ,आंगनवाड़ी आदि विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन कर स्टालों का अवलोकन किया।रोजगार मेले का भी स्टाल लगाया गया जिसमें विभिन्न इकाइयों द्वारा युवकों को रोजगार देने के के असवर के बारे में बताते हुए उनके आवेदन लिए।
आल्हा गायक पंडित राम लखन तिवारी द्वारा आजाद के जीवन चरित्र पर गाया गया आल्हा उपस्थित लोगों में जोश भरता रहा।
एसडीएम क्षितिज द्विवेदी , एसडीआई कन्हैया लाल वर्मा चिकित्सा अधिकारी मनीष बाजपेई , बीडीओ फहद खान सीओ ऋषिकांत शुक्ल, ,एडीओ शैलेंद्र त्रिपाठी, कृषि रक्षा अधिकारी योगेन्द्र सिंह, दुर्गेश दीक्षित, चंद्रकांत अवस्थी,अमरेश मिश्र ,रचना सिंह,सीता तिवारी, मनोज यादव, आलोक मिश्रा,
राजन शुक्ल, पुत्तन मिश्र, पप्पू मिश्र प्रधान, गुड्डन शुक्ल, बबलू द्विवेदी, जितेंद्र दीक्षित,शंभू शुक्ल, रमाकांत मिश्र , अरविंद अवस्थी, रजुवा शुक्ल, बीनू आदि लोग उपस्थित रहे



