
उन्नाव।आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अमृत काल के पंचप्रण”की शपथ दिलायी गई।
शपथ
“मैं शपथ लेता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभांऊँगा।
मैं शपथ लेता हूँ कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर सम्भव प्रयास करुंगा।”
मैं शपथ लेता हूँ कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिये हमेशा कार्य करता रहूंगा। मैं शपथ लेता हूँ कि देश की एकता और एकजुटता के लिये सदैव प्रयासरत रहूंगा।
मैं शपथ लेता हूँ कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा।
मैं शपथ लेता हूँ कि देश के गौरव के लिये प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिये समर्पित रहूँगा।”
