
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर को लेकर सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने दिया बयान। सीमा हैदर की स्थित कई अशंकाओ जन्म देती है। केंद्र व प्रदेश सरकार से मामले की गहनता से जांच कराने का अनुरोध किया है।
गदनखेड़ा स्थित सांसद आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सीमा हैदर की स्थिति कई आशंकाओं को जन्म देती है। वह चार बच्चों की मां है। बलूच की रहने वाली है।
पांचवीं कक्षा तक पढ़ी है, लेकिन फर्राटेदार हिंदी व अंग्रेजी बोलती है। अच्छे-अच्छे नेता जो जवाब नहीं दे सकते हैं, वह ऐसे जवाब पत्रकारों को आसानी से दे रही है। कहा कि कई बार शक होता है कि इस प्रेम में कहीं कोई साजिश तो नहीं है। सांसद ने कहा कि जांच एजेंसियों की इस मामले में अच्छी तरह से जांच करने की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां देखें कि यह सच्चा प्यार है या कुछ और है।देवबंद के मौलाना पर भी साक्षी महाराज ने पलटवार किया है। जामिया फातिमा जहरा एंग्लो अरबिंक देवबंद के मौलाना हक कासमी ने कहा था कि शरीयत के अनुसार सीमा अब मुसलमान नहीं रही लेकिन उनके बच्चों पर उनके पति का हक है। इस पर सांसद ने कहा कि शरीयत को भारत नहीं मानता है। भारत संविधान से चलता है। देवबंद के उलेमा तो शरीयत के पक्ष में हैं ही, उसी के अनुसार अपने मजहब को आगे बढ़ाते हैं।

