
कानपुर।।
आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान.
अब मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व हूटर आदि बेचने वाले दुकानदारों पर भी गिरेगी गाज.
इसी क्रम में आज 20 अप्रैल 2026 को एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां व एसीपी ट्रैफिक मंजय सिंह के नेतृत्व में चलाया सघन चेकिंग अभियान.
ये सघन चेकिंग अभियान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व हूटर के विरुद्ध चलाया गया.
बजरिया थाना क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स की दुकानों की चेकिंग की गई। ये जांचा गया कहीं मॉडिफाइड साइलेंसर,प्रेशर हॉर्न व हूटर आदि सामान तो नही बेंचा जा रहा है.
एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां ने दुकानदारों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए चेतावनी दी, मोडिफाइड साइलेंसर ,प्रेशर हॉर्न व हूटर कतई न बेंचे। वरना सख्त कार्यवाही की जाएगी.
चेकिंग के दौरान एसीपी ट्रैफिक मंजय सिंह व एआरटीओ कहकशां के साथ थाना बजरिया प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा व थाना कर्नल गंज प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार भी मौजूद रहे.