
रीवा।दिनांक 16.07.25 को फरियादी कौशलेन्द्र पाण्डेय पिता स्व. अवधनरेश पाण्डेय निवासी डभौरा नई बस्ती थाना डभौरा रीवा का उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट लेख कराया कि आज सुबह कुलदीप सेन बताया कि तुम्हारे भाई आदित्यनाथ पाण्डेय उर्फ कल्लू मृत अवस्था मे बाकेलाल चर्मकार के घर के सामने पड़े है। सूचना पर मृतक का पंचनामा कार्यवाही की जाकर प्रथम दृष्टया अपराध पाये जाने से अपराध क्रमांक 102/2025 धारा 103(2),3(5) बीएनएसएस कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी डभौरा नारायण सिंह कुमरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डभौरा ऋषभ सिंह बघेल ने मय टीम के तत्काल प्रकरण में देरी न करते हुये हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
राजेन्द्र उर्फ सोनू वर्मा पिता बांकेलाल चर्मकार उम्र 28 वर्ष निवासी डभौरा बस्ती थाना डभौरा जिला रीवा।
महत्वपूर्ण भूमिका:-
थाना प्रभारी डभौरा उप.निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल, एएसआई राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक तुलसीदास, आरक्षक हसनैन, आरक्षक कृष्णेन्द्र, आरक्षक चित्रांश, आरक्षक जितेंद्र, आरक्षक ईश्वर, व म. आरक्षक रक्षा की सराहनीय भूमिका रही।

