
पशु कल्याण अधिकारी पीके पात्रा ने सफलतापूर्वक किया अजगर का रेस्क्यू
बंथरा में मुंथहा कालोनी ग्रीन सिटी के मकान नंबर 14 उमा देवी, जो बैंक ऑफ बड़ौदा, बंथरा में कार्यरत हैं के घर की छत पे एक 5 – 7 फिट का अजगर आ कर बैठ गया , बारिश का मौसम, शिकार के लिय, जिसको रात 10बजे के लगभग देखा गया, उसके बाद रात 12बजे तक मुहल्ले में चर्चा का विषय बन गया, महिलाओं में हड़कंप फैला था,
इसके रेस्क्यू के लिय वन विभाग तथा 112 की पुलिस से संपर्क किया गया जिससे इसको पकड़ा जा सके। 112 की टीम तथा बंथरा थाना पुलिस ने आकर वन विभाग , सरोजनी नगर से संपर्क किया , उनका स्टाफ रात एक बजे तक न आया, इस बीच इसी मोहल्ले के मकान नंबर 3 के अनिल कुमार शुक्ला ( उत्तर प्रदेश पुलिस के एस आईं) ने सर्प मित्र, सर्प विशेषज्ञ पशु कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार पात्रा से संपर्क कर अजगर की जानकारी दी, इसके बाद प्रदीप पात्रा ने रात एक बजे के लगभग इस अजगर को सावधानी से छत से पकड़ कर खुली जगह पर लाकर रेस्क्यू किया बोर में बंद किया। इसके बाद थाना प्रभारी और उनकी टीम वापस चली गई। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम नहीं आई, जिसको बाद में वन विभाग की टीम आ कर इस अजगर को ले जाएगी।



