उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

अजगैन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शिवम शर्मा

उन्नाव।।अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनाँक 03.06.2024 को शीबू सिंह पत्नी कमल सिह निवासी ग्राम बक्तू खेडा थाना अजगैन जनपद उन्नाव के घर में घुसकर मारपीट व उनके पति कमल सिंह पर जानलेवा हमला करने के करने के संदर्भ में थाना अजगैन में मु0अ0सं0 173/24 धारा 147/148/307/452/506 भादवि पंजीकृत किया गया था। दिनांक 14.06.2024 को प्र०नि० अवनीश कुमार सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संजय सिंह पुत्र स्व० नौरंग सिंह निवासी बक्तूखेडा थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र 54 वर्ष को ग्राम बक्तूखेड़ा से गिरफ्तार किया गया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button